खगडि़या, अप्रैल 13 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली है। इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ चौथम थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एक पक्ष से अजीत कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उसी जमीन में पानी में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें सरैया तीन भाई एवं दस अज्ञात व्यक्ति सब मिलकर मछली मार रहा था। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने कहा कि मछली मारने से मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट पर उतारू हो गया। बताया जाता है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चली। मारपीट का वीडियो भी विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि एक पक्ष से अजीत कुमार सिंह का इलाज चौथम सीएचसी में किए जाने के ...