जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दस जख्मी
गोपालगंज, जून 2 -- गोपालगंज। महम्मदपुर थाने के फतेहपुर गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में करीब दस लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। मारपीट में जख्मी लोगों में एक पक्ष की ओर से राधा राय का 45 वर्षीय बेटा ब्रिज किशोर राय, ब्रिज किशोर राय की 40 वर्षीय पत्नी सुमांती देवी, बेटा ओसिहर कुमार, अमित कुमार, अरविन्द कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी जबकि दूसरे पक्ष की ओर से जाटा राय की पत्नी उषा देवी, स्व. बालेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.