गिरडीह, अप्रैल 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। मंगलवार को जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद पंचायत के घोरंजो के समीप जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष के सहादत मियां एवं अन्य (बड़ाडीह निवासी) द्वारा बांस-तिरपाल से झोपड़ीनुमा संरचना बनाई जा रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के गिरधारी पासी एवं उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई। पहले दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।दोनों ओर से लाठी-डंडों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्...