बदायूं, मई 30 -- इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रामनगर सैदपुर निवासी रतन सिंह ने अपने तहेरे भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पेशगी पर दी गई जमीन वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। रतन सिंह के अनुसार उनके छोटे भाइयों ने अपनी जमीन तहेरे भाइयों को पेशगी पर दी थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने जमीन वापस करने की बात कही तो इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तहेरे भाइयों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- फसल चरने का विरोध करने पर जमकर मारपीट मारपीट में रतन सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इस्लामनगर थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों घायलों को...