जमीन वापसी को करेंगे संघर्ष, उत्तराखंड के सीएम से मिलेंगे
बलिया, मई 27 -- बलिया, संवाददाता। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक बुधवार को भृगु आश्रम स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सेनानियों की नैनीताल (उत्तराखण्ड) में हड़पी गयी जमीन को वापस लेने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। वर्ष 60-70 के दशक में राज्य सरकार ने कृषि के लिए जमीन उपलब्ध कराई थी। आज भी 80 प्रतिशत सेनानी परिवारों को जमीन नहीं मिल सकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने इसे अब तक का सबसे बड़ा जमीन घोटाला बताते हुए कहा कि इसकी जांच न्यायिक स्तर पर होनी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आंदोलन करेगी उक्रांद यह भी निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.