कटिहार, जून 22 -- मनिहारी नि स राज्य सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्री शुल्क पर अचानक दोगुनी वृद्धि किये जाने पर राजद नेता सह मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर किया है । उन्होने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार राजस्व की पूर्ती करने के लिए आमजनो पर आर्थिक अधिभार सौंप रही है। खासकर जमीन की रजिस्ट्री पर दोगुना शुल्क बढ़ा देने से किसान, मजदूर तबका पर भारी अधिभार बढ़ गया है। अब जमीन का रजिस्ट्री कराना आम आदमी के बूते में नहीं रहा।राजद नेता ने कहा कि एक तरफ बिहार सरकार बिहार में शराब बंदी कर राजस्व का नुकसान कर रही है। दूसरी ओर शराब माफिया मालो माल हो रहा है। बिहार में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। राज्य सरकार जमीन की रजिस्ट्री शुल्क ना बढ़ाकर शराब चालू कर दे तो बिहार में राजस...