मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी, हिप्र.। जमीन रजिस्ट्री शुल्क एक अप्रैल से बढ़ाये जाने की आशंका को लेकर जिला रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन बेचने व खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। दस दिन पहले से ही आम दिनों की अपेक्षा जमीन की रजिस्ट्री की संख्या भी बढ़ गयी है। सभी 31 मार्च के पहले जमीन की रजिस्ट्री कराने में जुट गये हैं। आम दिन तीस रजिस्ट्री होती थी जो अब साठ तक चली गयी है। सोमवार के दिन काफी संख्या में देर शाम तक लोग कार्यालय जमे रहे। शुल्क बढ़ने के साथ ही जमीन रजिस्ट्री कराने में खर्च बढ़ जायेगा। इसको लेकर भीड़ बढ़ रही है। सब रजिस्टार संजय कुमार का कहना है कि जमीन रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाये जाने की उनके पास कोई विभागीय पत्र या निर्देश नहीं मिला है।रजिस्ट्री मंहगी की चर्चा, उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किया खंडन : रक्सौल। रक्सौल में जमीन की रजिस्ट्र...