मधुबनी, मई 24 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी गांव के मुकेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर हरिशवाड़ा के महेश यादव उर्फ महेश कुमार यादव पर जमीन रजिस्ट्री के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के आवेदन में कहा गया है कि मधुबनी के रांटी मौजा में जमीन खरीद के लिए वर्ष 2023 में अग्रिम राशि दी गई थी। पर तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई गई। बाद में दूसरे प्लॉट के नाम पर भी 21 हजार रुपये लिए गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये लौटाने के नाम पर लगातार टालमटोल की गई। यह भी पढ़ें- जमीन रजिस्ट्री के नाम पर पांच लाख ठगी की एफआईआर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...