मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महवल गांव में जमीन रजिस्ट्री करने से इंकार करने से गुस्साए दबंगों ने धारदार हथियार से वार कर वृद्ध शंकर ठाकुर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सारी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।उधर, घटना की सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। यहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित ने स्थानीय अनिल शर्मा, हरेंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर, दिलीप कुमार समेत आधा दर्जन लोगों खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन पर अनिल ने कब्जा कर रख...