गोरखपुर, मार्च 24 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तुलसीरतन गांव में जमीन की रंजिश में एक अधेड़ को पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को तुलसीरतन निवासी गणेश दूबे को जमीन की रंजिश में पीटा गया था, जिससे अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया था। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन रंजिश में आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारापीटा और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राधेश्याम दूबे, अंकित दूबे, वेदमती देवी, और गुड्डी देवी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...