हजारीबाग, जून 7 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि जमीन म्यूटेशन को लेकर मोबाइल टावर पर चढ कर आत्महत्या करने का धमकी देने वाले युवक मामले को लेकर अपर समाहर्ता छोटन महेंद्र उरांव ने एलआरडीसी राजकिशोर प्रसाद कटकमदाग सीओ सतेन्द्र नारायण पासवान के साथ बैठक की । बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने इस मामले को लेकर दोनों अधिकारियों से पूरी जानकारी ली ।

मामले की गंभीरता मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस मामले का निष्पादन अविलंब करने को कहा । जिसके बाद एलआरडीसी राजकिशोर प्रसाद ने जमीन म्यूटेशन मामले का आदेश पारित कर कटकमदाग सीओ के पास भेज दिया है । उन्होंने कहा कि अब इस काम को सीओ आज भी कर सकते हैं। क्योंकि आदेश का ऑनलाइन सीओ के लांगिन में चला गया है । बताया जाता है कि इस मामले को लेकर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज चन्द्रा , झामुमो नेता...