बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर। नगर के मोहल्ला बलुहा निवासी मोती कृष्णा पांडेय, राम कृष्णा पांडेय व बलराम कृष्णा पांडेय ने 19 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बहन निशा मिश्रा की शादी महेशभारी गांव में हुई है। बहन के देवर महेंद्र कुमार मिश्र व शैलेंद्र कुमार मिश्र ने खेत व घर में हिस्से को लेकर 19 मार्च रात करीब आठ को पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...