शामली, अक्टूबर 7 -- शामली। पुलिस ने जमीन में निवेश के नाम पर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कांधला पुलिस ने जमीन के नाम पर दो लोगों से 31 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन चारों से चार लाख रुपये ही नगदी भी बरामद की है। जांच में गिरोह द्वारा शामली के अलावा एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में भी इसी तरह की ठगी किए जाने के मामले भी प्रकाश में आए है। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला क्षेत्र के इस्लामपुर घसौली निवासी अब्दुल वाहिद की दुकान पर कुछ लोग पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश के पूर्व निदेशक के लिए सोनीपत में दवाई फैक्ट्री लगाने को जमीन की जरूरत है। आरोपियों ने सस्ती दर पर जमीन खरीदकर ऊंचे दाम ...