निज संवाददाता, अप्रैल 11 -- बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को बम विस्फोट में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में हुई। दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में पिछले दिनों हुए लूटकांड से जुड़े सोना-चांदी के गहनों की बरामदगी के लिए की गई छापेमारी के दौरान यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जमीन में मिट्टी हटाकर लूटे हुए सोना-चांदी की खोजबीन कर रही थी, तभी अचानक धमाका हो गया। इसमें दो पुलिस अधिकारी एवं एसटीएफ के तीन कांस्टेबल घायल हो गए। सभी घायलों को नावकोठी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में दारोगा विपिन कुमार ओझा एवं गुड़िया कुमारी के अलावा एसटीएफ के कांस्टेबल ज्ञानी, धर्मेंद्रर और नगीना शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डफरपुर पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.