पीलीभीत, जून 2 -- बिलसंडा। नगर से सटे गांव में एक खेत में रात में कथित पूजा अर्चना के जमीन में गड़े खजाने को निकालने का शोर मचा। सुबह खेत में ग्रामीणों का मजमा लग गया। जिसने सुना खेत की ओर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के आसपास खोदाई करने वाली एक के बाद एक तीन जेसीबी मशीनें खराब हो गई। जिसके बाद लोगों ने यहां जमीन में खजाना गड़ा होने का शोर मचाया। इसी के तहत बीती रात कुछ तांत्रिक बुलाकर यहाँ पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों का आरोप की पूजा के बाद खोदाई कर गड़ा हुआ धन लोग निकाल ले गए। यह भी पढ़ें- जमीन में गड़ा खजाना निकालने का शोर सुबह खेत पर पूजा अर्चना का सारा सामान पड़ा देखा गया। पुलिस प्रशासनिक अफसरों तक भी खबरें पहुंची हैं। हालांकि मौके पर कोई नही पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...