पटना, नवम्बर 24 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पदभार ग्रहण किया। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह व सचिव जय सिंह ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही उपमुख्यमंत्री ने विभाग के कामकाज की समीक्षा की। कहा कि आम नागरिकों और भू-धारियों को पारदर्शी, संवेदनशील, समावेशी तथा प्रो-एक्टिव राजस्व प्रशासन उपलब्ध कराना विभाग की शीर्ष प्राथमिकता होगी। दाखिल-खारिज में हो रही परेशानी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस दिशा में व्यापक सुधार किए जाएंगे। अंचल कार्यालय से लेकर विभागीय मुख्यालय तक कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, भ्रष्टाचारमुक्त और नागरिक-केंद्रित बनाया जाएगा। कहा कि राज्य में लैंड रिकॉर्ड को पूरी तरह त्रुटिमुक्त, डिजिटल और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में विभाग तेज कदम उठाएगा। अवैध गतिविधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.