पूर्णिया, मार्च 24 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर अंचल कार्यालय में कार्यरत एक सरकारी अमीन पर जमीन मापी के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। बलूवाटोली शाहनगर निवासी श्याम पंडित ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि नापी के दौरान 3,000 रुपया देने के बाद भी अमीन ने रिपोर्ट सही बनाने के लिए 10,000 रुपए की अतिरिक्त मांग की और रुपये नहीं देने पर गलत रिपोर्ट बनाने की धमकी दी। मामले में बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजा राम पंडित ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...