जमीन मापी कराने आए अधेड़ की हत्या कर शव को खेत में फेंका
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के रामपुर भेड़ियाही में जमीन की मापी कराने आए अधेड़ की हत्या कर दी गई। शव को बथान के पास खेत में फेंक दिया। मृतक भेड़ियाही निवासी शंभू राय (55) लंबे समय से बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल स्थित ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पत्नी नागमती देवी ने साजिश के तहत पति की हत्या का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शंभू राय की पत्नी नागमती देवी ने कथैया थाना में नौ पट्टीदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.