भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भागलपुरवासियों ने जमकर जमीन-मकान और अन्य अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री की। इसका सबूत निबंधन विभाग की कमाई है। निबंधन विभाग ने इस वित्तीय वर्ष 290 करोड़ रुपये के राजस्व कमाया। सिर्फ भागलपुर जिला निबंधन कार्यालय ने 210 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया। जिले में तीन निबंधन कार्यालय है। भागलपुर के अलावा कहलगांव और बिहपुर में भी रजिस्ट्री की सुविधा है। जिला अवर निबंधक प्रियदर्शन ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष जिले भर में 42,327 जमीन की रजिस्ट्री हुई। भागलपुर में 21,823 रजिस्ट्री, कहलगांव में 12,267 रजिस्ट्री और बिहपुर में 8,237 रजिस्ट्री हुई। भागलपुर रजिस्ट्री कार्यालय से 210.15 करोड़, बिहपुर में 32.39 करोड़ और कहलगांव में 47.93 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.