जमीन-मकान की रजिस्ट्री को लेकर यूपी सरकार ने बनाई नई व्यवस्था, स्टांप खरीदने का भी झंझट खत्म
सहारनपुर, जून 6 -- UP Government Order: यूपी में अब जमीन-मकान की रजिस्ट्री को लेकर नई व्यवस्था शुरू की गई है। रजिस्ट्री के लिए अब किसी को आफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योगी सरकार ने संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-पंजीकरण मॉड्यूल लागू किया है। नई व्यवस्था के तहत विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद तथा अन्य अधिकृत संस्थाओं की योजनाओं में आवंटित संपत्तियों की रजिस्ट्री अब ऑनलाइन माध्यम से कराई जा सकेगी। इससे आवंटियों को रजिस्ट्री दफ्तर के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। स्टांप खरीदने और रजिस्ट्री शुल्क देने का भी झंझट पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। अब सबकुछ ऑनलाइन होगा। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने सभी सहायक महानिरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के व्यापक प्रचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.