लखनऊ हिटी, जून 5 -- डिजिटल प्रक्रिया से बैनामों में खेल अब बंद हो जाएगा। आयकर की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई और शासन को दी गई जानकारी के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है। मुख्य सचिव स्तर पर हुई बैठक के बाद स्वत: रजिस्ट्रेशन का रास्ता आसान होगा। रजिस्ट्री होते ही संबंधित विभाग के पास विलेख की कॉपी पहुंच जाएगी। इससे नामांतरण आसान होगा। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के आला अधिकारी एक दिन पहले मुख्य सचिव से मिले थे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बदलाव का ब्लू प्रिंट तैयार हुआ है। आयकर विभाग ने राज्य सरकार से सूचना साझा की तो खलबली मच गई। इसी क्रम में इस माह से प्रत्येक रजिस्ट्री में पैन और आधार का विवरण अनिवार्य कर दिया गया। अब रजिस्ट्री के तुरंत बाद विलेख की कॉपी ऑनलाइन सीधे संबंधित विभाग के पोर्टल पर पहुंच जाए, ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही...