बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर जमीन का बैनामा करने के नाम पर धन हड़पने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है। सोनहा थानाक्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव निवासी रीता देवी ने एसीजेएम बस्ती, कोर्ट संख्या आठ के न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के उमेश व दिनेश कई बार मेरे घर पर मेरे पति के पास आए और बोले की मुझे रुपये की जरूरत है। हमारी जमीन खरीद लो। दाम पूछने पर ढाई लाख रुपये बताया। उमेश को मेरे पति ने 20 हजार नकद और पचहत्तर हजार खाते में भेज दिया और कहा कि शेष रुपए बैनामा के समय देंगे। यह भी पढ़ें- व्यवसायिक प्लॉट विक्रय करने की एवज में दलित से 27 लाख रुपए हड़पने का आरोप 10 अक्तूबर 2025 को मैं अपने पति के साथ व गांव के विजय बहादुर, वीरेंद्र को साथ लेकर तहसी...