कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव निवासी व्यक्ति से जमीन बैनामा करने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में व्यक्ति की ट्रेन हादसे में मौत भी हो गई। अब आरोपी आनाकानी कर रहा है। दिवंगत के बेटे की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिसारा निवासी सूरज ने बताया कि उसके पिता स्व. नरेश कुमार ने मंझनपुर के चक नगर मोहल्ले में रहने वाले सुग्गन पुत्र सुंदरलाल से एक जमीन का सौदा तय किया था। सात सितम्बर 2024 को आठ लाख रुपये दे दिए थे। तय हुआ था कि छह महीने में बैनामा करा लिया जाएगा। आरोप है कि आरोपी ने उस अवधि में बैनामा नहीं किया। जबकि, पीड़ित के पिता इसके लिए मिन्नतें करते रहे। बाद में अप्रैल 2025 में पीड़ित के पिता की कर्वी में ट्रेन हादसे में मौत हो गई। अब आरोपी परिवार के दूसरे सदस...