मऊ, जनवरी 30 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय निवासी एक व्यक्ति से जमीन बैनामा करने के नाम पर 8 लाख 95 हजार रूपये ले लेने और उक्त जमीन को दूसरे व्यक्ति को बैनामा करने, पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। नदवासराय निवासी संजय कुमार पुत्र बिरिजा राजभर ने पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में उसी गांव निवासी सुदामा राम ने अपना खेत बेचने की बात कही। जिसके बाद बातचीत के उपरांत सौदा तय हुआ। पैसा लेने के बाद सुदामा बैनामा करने के लिए कहने पर आज कल आज कल कहकर टालता रहा। इसी दौरान उसने उक्त जमीन को किसी और व्यक्ति को बेच दिया। जानकारी होने पर जब मैं एक जनवरी 2026...