जमीन बेचने के नाम पर 16.40 लाख की धोखाधड़ी
गुड़गांव, जून 10 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव हेडाहेड़ी में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रेवाड़ी जिले के गांव जौवाड़ा निवासी युवक ने अपने परिचित पर जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जीवड़ा निवासी युदवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मित्र अक्षय उसकी मुलाकात गुरुग्राम के गांव हेडाहेडी निवासी संदीप से कराई थी। बातचीत के दौरान संदीप ने अपनी कृषि भूमि बेचने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि सात नवंबर 2025 को संदीप ने गांव हेडाहड़ी स्थित करीब पांच एकड़ भूमि में से चार कनाल हिस्से का सौदा उसके साथ लगभग एक करोड़ रुपये में तय किया। इसके बाद दोनों पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.