जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख की ठगी, छह लोगों पर रिपोर्ट
रामपुर, अगस्त 26 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर में जमीन बेचने के नाम पर एक महिला से 15 लाख रुपये हड़पने और रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी बिरमावती पत्नी प्रीतम सिंह की गाटा संख्या 270 में 83.60 वर्ग मीटर जमीन सीआरपीएफ गेट नंबर-02 के पास स्थित है। आरोप है कि लाल मोहम्मद, आसिफ, आसिफ, मुस्तफा उर्फ टप्पू, नवाब और प्रेम ने जमीन की अच्छी कीमत दिलाने का भरोसा देकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया। पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पहले आरोपियों के साथ जमीन का सौदा 23 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोपियों ने उन्हें 12 लाख रुपये दे दिए, जबकि 11 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। रकम मांगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.