गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता जमीन बेचने के नाम पर करीब दो लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बैंक में बंधक जमीन को फ्री बताकर एडवांस रकम ली थी। जब पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि सूरजकुंड के सिधारीपुर निवासी विश्वजीत सिंह ने मोहल्ले में रहने वाले चंदन सिंह से जमीन खरीदने को लेकर संपर्क किया था। चंदन सिंह ने अपने रिश्तेदार बृज बिहारी, निवासी भुसवल सुभाष चंद्र बोस, थाना बांसगांव की जमीन दिलाने का झांसा दिया। जमीन दिखाने के बाद सौदा तय हुआ और एडवांस राशि की मांग की गई। आरोप है कि 17 जुलाई 2025 को विश्वजीत सिंह ने चंदन के कहने पर चंदन के रिश्तेदार के बैंक खाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.