आजमगढ़, मई 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र सरायसादी गांव में जमीन बेचने नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पीड़ित ने छह लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। भूमि बेचने के अनुबंध के बाद भी भूमि की दूसरे लोगों ने धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करा ली है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी आलोक सिंह ने आरोप लगाया कि उसने सिधारी थाना क्षेत्र के सरायसादी गांव निवासी कलावती देवी पत्नी शम्भूनाथ सिंह से भूमि खरीदने के लिए अनुबंध हुआ था। 1.50 करोड़ रुपये में भूमि खरीदने की बात तय हुई थी। आलोक सिंह ने कई किस्त में रुपये देकर 10 अक्तूबर 2025 को अनुबंध पत्र तैयार किया था। यह भी पढ़ें- चार पर जालसाजी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कुछ लोगों ने साजिश कर कलावती देवी की पेंशन बनवाने के बहाने ले गए। साजिश कर अनुबंध की गई भूमि की 13 नवंबर 2025 को रजिस्ट्...