बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने पैसा हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के डुहवा निवासी गिरजेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने भूमि एग्रीमेंट के आधार पर कुल 24 लाख 90 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद न तो भूमि की रजिस्ट्री का कार्य किया और न ही धनराशि वापस कर रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित आशुतोष सिंह निवासी लबड़ा थाना कप्तानगंज और हकीम निषाद निवासी बरहना थाना कप्तानगंज के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच एसआई वीरेन्द्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.