समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- चकमेहसी/कल्याणपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के वार्ड 9 कुशियारी निवासी स्व महेंद्र महतो के पुत्र रंजीत कुमार की हत्या की खबर से इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां रीता देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी। वही घटना के बाद टोले मोहल्ले में चूल्हे भी नहीं जले। इस घटना से हर कोई मर्माहत था। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक से करीब 10 लाख रुपए से अधिक आरोपी युवक ने जमीन बेचने के नाम पर लिया था। यह भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, नदी किनारे मिला शव्र उस पैसे को गबन करने के उद्देश्य से आरोपी दो युवकों के साथ मिलकर हत्या करने की बात सामने आई है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी का ...