भभुआ, फरवरी 25 -- (पेज तीन) भभुआ। जमीन बेचने के नाम पर पैसा लेने और मांगने पर गाली ग्लोज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर के एक व्यक्ति ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज मुकदमा में भभुआ शहर के वार्ड 23 निवासी संजय कुमार माली ने कहा है कि वर्ष 2019 में जमीन खरीदने के लिए 3.75 लाख रुपया शहर के वार्ड 22 निवासी अजय कुमार पांडेय को दिया था। लेकिन, अब तक उसने न तो जमीन उनके नाम से लिखा और न पैसा लौटाया है। पैसा मांगने पर गाली ग्लोज करते हुए मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. गहना व पैसा की चोरी में फुटेज खंघाल रही पुलिस भभुआ। शहर के एकता चौक स्थित शौचालय के पास से दो युवकों ने महिला के झोले से गहना व पैसा की चोरी कर ली। मामले में पुलिस सीसीटीवी खंघाल रही है। उक्त मामले मे...