कानपुर, अप्रैल 13 -- चकेरी, संवाददाता। कोयला नगर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी पहचान की एक महिला ने महानगर पालिका की जमीन को अपनी बता 18.50 लाख का सौदा तय किया। फिर महिला ने उनसे बारह लाख रुपये ठग लिये। काफी समय बाद भी बैनामा न करने पर पीड़ित ने जानकारी की तो सरकारी जमीन होने का पता चला। उन्होंने विरोध किया तो महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा जेल भिजवा दिया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महिला समेत उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोयला नगर दहेली सुजानपुर निवासी सर्वेश कुमार पांडेय के अनुसार वर्ष 2016 में उनकी पहचान की नर्वल के हरचन्द्रखेड़ा निवासी रामकुमारी गुप्ता ने दहेली सुजानपुर में अपनी जमीन दिखाई। जिसका सौदा 18.50 लाख में तय हुआ। सर्वेश पांडेय ने बताया कि सौदा तय होने के बाद उन्ह...