मेरठ, मार्च 17 -- परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने अलकरीम होटल के संचालकों पर जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मारपीट और अभद्रता की वीडियो पुलिस अधिकारियों को सौपी है। उधर, एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार महरौली गांव निवासी राजवीर सिंह सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। बताया कि वह अपने पार्टनर विक्टर राघव के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। आरोप है कि कुछ माह पहले अलकरीम होटल के संचालक नासिर अली और उनके भाई फिरोज अली ने महरौली स्थित अपनी करीब 6066 गज जमीन का सौदा उनसे किया था। जि...