गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी क्षेत्र के नाहल गांव में जमीन बेचने का सौदा कर दो लोगों से 48.63 लाख रुपये हड़पने का आरोप चार भाइयों पर लगा है। आरोप है कि चारों ने जमीन देने का भरोसा देकर रकम ले ली, लेकिन न तो खरीदारों को जमीन पर कब्जा दिया और न रकम वापस की। बल्कि, रकम मांगने पर उन्हें धमकाया गया। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर दोनों ने अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश पर मसूरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादनगर के ब्रह्मपुरी निवासी विनोद कुमार और नाहल निवासी इस्तखार अली ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उन्होंने नाहल गांव में खाता संख्या 231 के खसरा नंबर 970 में जमीन खरीदने का सौदा किया था। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जमीन के सौदे में 80 लाख रुपये...