जमीन बिक्री से रोक हटाने का फैसला धोखा : भाकपा
पटना, जून 18 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री से रोक हटाने का फैसला किसानों के साथ धोखा है। सरकार ने किसानों को बिहार राज्य आवास बोर्ड और पूंजीपतियों के हाथों में जमीन बेचने को मजबूर कर रही है। सरकार के इस फैसले से आम व्यक्ति किसानों से जमीन नहीं खरीद सकते हैं। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाकपा मानती है कि शहरीकरण के नाम पर किसानों की जमीन पर यह हमला नव उदारवादी पूंजीपरस्त नीति का हिस्सा है। सरकार शहरी विस्तार का बहाना बनाकर भूमि अधिग्रहण और बाजार नियंत्रण के माध्यम से कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाना चाहती है। यह भी पढ़ें- जमीन बिक्री से रोक हटाने का फैसला धोखा : भाकपा उन्होंने किसी भी भूमि अधिग्रहण से पूर्व ग्रामसभा की सहमति, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और पुनर्वास-पुनर्स्थापन की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.