मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। प्रस्तावित नए टाउनशिप एरिया में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक से अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। जिले के जमीन कारोबारियों ने प्रस्तावित इलाके के रैयतों को जमीन के लिए एडवांस दे रखा था। कई रैयतों ने तो जमीन के बदले पूरी राशि भी कारोबारियों से उठा रखी है, इसी बीच जमीन की खरीद-बिक्री पर ही रोक गई। अब कारोबारी पैसा डूबने के खतरे को लेकर डर गए हैं और गावों में पंचायती का दौर शुरू हो गया है।टाउनशिप के लिए जिन 68 गांवों की जमीन फ्रीज की गई है, उन गांवों में लेन देन के मामले के निपटारे के लिए लोगों के पास पंचायती का सहारा ही रह गया है। बड़ी संख्या में कारोबारियों ने रैयतों को जमीन की राशि का एडवांस और पूर्ण भुगतान तक कर रखा है। इस बीच सरकार के आदेश के बाद उस राशि की वापसी खटाई में पड़ गई है। राशि वा...