समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- उजियारपुर। अंगारघाट में 1 कट्ठा 5 धुर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 18 लाख रुपया ठगने का मामला थाना में पहुंचा। पीड़ित बिरनामा तुला निवासी देवी पोद्दार का पुत्र राकेश कुमार द्वारा अंगारघाट थाना में दर्ज कराया है। इसमें अंगार वार्ड 1 निवासी रामचंद्र राय का पुत्र अनिल राय व उसकी पत्नी एवं पुत्र के अलावा चैता उत्तरी निवासी पेशे से अमीन रामकिशोर पांडेय उर्फ रामबाबू को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि नामजद आरोपियो ने उन्हें गलत जमीन का टुकड़ा दिखाकर उनसे 18 लाख रुपया ऐंठ लिया। इसके बाद जब तय जमीन का रजिस्ट्री के लिए दवाव बनाने की नीयत से अनिल राय के घर पर पहुंचा तो आरोपीगण एक मत होकर उन्हें मारने पीटने का भय दिखाकर वहां से खदेड़ दिया। यह भी पढ़ें- जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी,गलत जमीन का किया बैनामा म...