बरेली, अप्रैल 29 -- पुलिस ने कुल्छा खुर्द गांव के वीरेंद्र कुमार के घर में गत 26 अप्रैल की रात्रि में हुई चोरी का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीरेंद्र मौर्य कोका कोला कंपनी में नौकरी करते हैं। गत 26 अप्रैल को उनकी पत्नी मायके चली गईं। वीरेंद्र नाइट डयूटी करने कंपनी चले गए। डयूटी कर वीरेंद्र 27 अप्रैल की सूबह आठ बजे घर लौटे। उनको घर का ताला टूटा मिला। उनका आरोप है चोर घर में घुस कर उनके बैग में रखे दो लाख रुपए चोरी कर ले गए। रुपए जमीन बिक्री के थे। कुछ दिन पहले उन्होने अपनी जमीन बेंची थी। उन्होने थाने में दर्ज कराए मुकदमा में कहा है उनकी जमीन गांव के सोमपाल ने बिकवाई थी। यह भी पढ़ें- जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सोमपाल ने कुछ दिन पहले गालियां देकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर सोमवार को सोम...