जमीन बचाने को परिवार संग दिया धरना
गिरडीह, मई 19 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के गोसाईमहरी गांव के निवासी अलाउद्दीन अंसारी ने मंगलवार को अपने परिवार के लोगों के साथ तिसरी अंचल कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर धरना दिया। अलाउद्दीन अंसारी का कहना था कि गोसाईमहरी में उनकी एक एकड़ से भी अधिक जमीन को उनके ही गोतिया के लोग लाठी के बल पर हड़पना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले उक्त जमीन को लेकर गोतिया के लोगों के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद अलाउद्दीन अंसारी ने तिसरी अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी किंतु प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उनके गोतिया लाठी के बल पर उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से घर बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोंदलपुरा गांव में कोल कंपनियों के खिलाफ 1135 दिन से धरना जारी इसी को लेकर अलाउद्दीन अंसारी ने महिलाओं व अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.