कोडरमा, जनवरी 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलोकरी में बितल साव अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार से अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। जमीन पर अवैध कब्जा और मकान निर्माण का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। धरने पर बैठे बितल साव ने बताया कि उनके द्वारा खरीदी गई जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा तथा अंचल अधिकारी, जयनगर को लिखित आवेदन देकर जमीन की सुरक्षा और अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई है। पीड़ित का कहना है कि मामले को लेकर वे पिछले दस महीने से अंचल कार्यालय और थाना का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय नहीं मिलने से आहत होकर उन्होंने परिवार सहित अनिश्चितका...