जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी बाबा टिकैत की पुण्यतिथि
मुजफ्फर नगर, मई 14 -- सिसौली। किसान मसीहा स्व. चौ.महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि 15 मई को जल, जंगल, जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। देशभर के भाकियू कार्यालयों पर पुण्यतिथि मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम भारतीय किसान यूनियन की राजधानी किसान भवन, सिसौली में आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में किसान , राजनैतिक हस्तियां एवं भाकियू कार्यकर्ता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देंगे । भाकियू नेता चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि किसान मुख्यालय स्थित चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि न्याय स्थल पर सुबह 9 बजे हवन यज्ञ कर किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी बाबा टिकैत की पुण्यतिथि हवन के बाद जल, जंगल, जमीन बचाओ विषय पर विचार गोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.