औरैया, अप्रैल 17 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा बेनी में जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिस्सेदारी मांगने पर युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। गांव निवासी इसरार पुत्र सफरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जयपुर में रहकर मजदूरी करता है। उसके अनुसार, उसने गांव में बने मकान के निर्माण में करीब डेढ़ लाख रुपये का योगदान दिया था, लेकिन पिता और अन्य भाई उसे जमीन व मकान में हिस्सा देने से इंकार कर रहे हैं। इसरार का आरोप है कि जब उसने फोन पर भाइयों से बात की तो उसे बंटवारे के लिए गांव बुलाया गया। वह जयपुर से घर पहुंचा और हिस्सेदारी की बात की तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पिता और भाइयों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे...