जमीन बंटवारे को लेकर दो बहनों के परिवारों में मारपीट, केस दर्ज
मुंगेर, मई 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव में मायके की जमीन के बंटवारे को लेकर दो विवाहित बहनों के परिवारों के बीच विवाद थाना पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपित शंभु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष की अंजू देवी ने बहन भारती कुमारी के पति गौतम सिंह समेत अन्य पर मारपीट व सोने की बाली छीनने का आरोप लगाया है। वहीं गौतम सिंह ने काउंटर केस दर्ज कराते हुए अंजू देवी पक्ष पर लोहे की रॉड व हथियार के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार विवाद की मुख्य वजह योगेंद्र सिंह की जमीन का बंटवारा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.