देवघर, जून 13 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में पीड़ित इम्तियाज अंसारी के आवेदन पर थाने में सात नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीटप्रकरण का विवरण दर्ज प्राथमिकी में इम्तियाज ने आरोप लगाया है कि बड़े भाई वहाब अंसारी के साथ रहता था। दोनों भाईयों ने मिलकर चार कमरों का मकान और चहारदीवारी का निर्माण कराया था। करीब दो वर्ष पूर्व दोनों के बीच अलगाव हो गया, लेकिन संपत्ति का बंटवारा नहीं हो सका। कई बार पंचायत के बावजूद मामला नहीं सुलझा। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, कई घायल, युवती को किया रेफरघटना का वर्णन कहा गया है कि 7 जून की सुबह पत्नी जाफरुन बीबी के साथ अपने हिस्से की मांग क...