फतेहपुर, जून 1 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के मंझनपुर (भीमपुर) गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। गनेश प्रसाद ने बताया रविवार सुबह बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी महेश, बसंत लाल व संतलाल मारना-पीटना शुरु कर दिया। पीड़ित ने बताया कि चारों आरोपी उसके ही पारिवारिक हैं। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...