औरैया, जनवरी 1 -- जमीन के बंटवारे को लेकर चली आ रही रंजिश में एक युवक के साथ गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीतमल कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार खलील खान निवासी ग्राम दलेलनगर मुरादगंज, थाना अजीतमल ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 की शाम करीब साढ़े छह बजे उनका पुत्र मोहम्मद सदीक खान गांव से बाहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोहम्मद मतीन, गुलाम वारिस उर्फ राजा, राशिद अली और अल्फाज उर्फ अनीस पहले से लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। आरोप है कि जैसे ही मोहम्मद सदीक वहां से गुजरा, आरोपियों ने जमीन के बंटवारे की रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके स...