भभुआ, दिसम्बर 12 -- भभुआ। अधौरा थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में जमीन बंटवारा को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोबा नगर निवासी मो. दिलमोहर, उनका पुत्र मो. शाहिद, बहन शकीला और भगिनी सोमारा शामिल हैं। गंभीर रूप से मो. शाहिद का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। शेष तीन घायलों का चिकित्सक भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। हि.प्र. फोटो- 12 दिसंबर भभुआ- 16 कैप्शन- मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। जदयू 15 सौ लोगों को नया सदस्य बनाएगा भगवानपुर। जदयू ने सदस्यता अभियान 2025-2028 की शुक्रवार को शुरुआत की। प्रखंड में 15000 प्रारम्भिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। प्रथम चरण में 5000 रसीद जिला द्वारा प्राप्त हुई है, जिसे पूर्ण कर...