रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोप गठन पर सुनवाई होनी है। लेकिन हेमंत सोरेन समेत अन्य आरोपियों की ओर से मामले में डिस्चार्ज याचिका दाखिल है। जिस पर सुनवाई लंबित है। मामले में मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में आरोप गठन पर सुनवाई की तारीख पूर्व से निर्धारित थी। अदालत ने आरोप गठन के लिए अगली सुनवाई की तारीख 27 फरवरी निर्धारित की है। इससे पूर्व जेल में बंद भानु प्रताप प्रसाद और अफसर अली को वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। वहीं अन्य आरोपियों की ओर से उपस्थिति दाखिल की गई, जिनमें कुमार राजश्री, मो. इरशाद, मनोज कुमार यादव, संजीत कुमार, बिनोद कुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, इरशाद अख्तर, राज कुमार पाहन, आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की और तापस घोष शामिल हैं। इसके अलावा प्रिय...