जमीन फर्जीवाड़ा का एक और आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तुर्कमानपुर निवासी महताब आलम के रूप में हुई। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, खजनी के खुटभार निवासी अमित सिंह ने कैंट थाने में आठ अक्तूबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि चिलमापुर स्थित उनकी भूमि के कागजात में सैयद मोहम्मद अली, मुस्ताक अहमद, अहमद हुसैन समेत अन्य लोगों ने कूटरचना कर हेरफेर किया और जमीन को तीसरे पक्ष के नाम बेच दिया। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर शनिवार को पुलिस ने मुस्ताक अहमद और अहमद हुसैन को कचहरी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को इसी मामले में महताब आलम को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.