भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। जिले में भूमि विवाद से जुड़े मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी कड़ी में शहर कोतवाली क्षेत्र के सियरहां स्थित भूमिधरी जमीन पर महड़ा रखकर कब्जा करने का मामला सामने आया। जब ऐसा करने से रोका गया तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी बच्चन यादव की पत्नी सर्वेश देवी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उनकी जमीन सियरहां गांव में है। जिस पर सुभाष, सूरज, सावित्री देवी और आरती देवी द्वारा 20 मई को मड़हा रखकर कब्जा किया जा रहा था। जानकारी होने पर जब देवरानी किरण और देवर की बेटी शेजल के साथ जब वह मौके पर पहुंची और ऐसा करने से रोका। जिस पर आरोपियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। वहीं फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए ...